Katihar News: तीन वर्षों से बंद है नल-जल योजना, पेयजल के लिए भटक रहे ग्रामीण
कटिहार, अक्टूबर 31 -- Katihar News: बरारी। बरारी प्रखंड के सकरैली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 में नल-जल योजना की स्थिति बदहाल बनी हुई है। पिछले तीन वर्षों से ग्रामीणों को इस योजना के तहत शुद्ध पानी पीने के लिए नहीं मिल पा रहा है। नल-जल योजना के तहत लगाए गए अधिकांश नल खराब पड़े हैं या उनमें पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। इसके कारण वार्ड के लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों और अभियंताओं को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। विभागीय उदासीनता के कारण सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। सकरैली पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी शंभू मंडल, रमेश मंडल, विजय मंडल, संजीव यादव सहित दर्जनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.