Katihar News: तीन महीने के कार्यकाल के बाद बीडीओ को दी गई विदाई
कटिहार, अक्टूबर 13 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र। प्राणपुर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिजीत कुमार के तीन महीने के कार्यकाल पूरा होने के बाद विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रखंड कर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में कर्मियों ने उनके साथ काम करने के अनुभव साझा किया और उनके व्यवहार की सराहना की।इस मौके पर प्रखंड कर्मियों ने कहा कि बीडीओ ने अपने कार्यकाल में अधिकारी की तरह दूरी बनाकर नहीं बल्कि भाई की तरह सभी के साथ मिलकर काम किया। उनके व्यवहार और सहयोगात्मक कार्यशैली के कारण कर्मियों के बीच आपसी तालमेल बना रहा। विदाई के दौरान सभी ने उनके बेहतर भविष्य की कामना की।इस अवसर पर प्रखंड कर्मी एवं अन्य अधिकारी मौजूद भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.