Katihar News: तीन दुकानों में लगी भीषण आग, करीब 25 लाख के नुकसान की आशंका
कटिहार, अगस्त 21 -- Katihar News: आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के चौलहर पंचायत अंतर्गत पैकवाहन चौक स्थित कपड़ा, कॉस्मेटिक एवं इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों में बुधवार की मध्य रात्रि अचानक आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से तीन दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार अगलगी में करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग की चपेट में मनोवर आलम की कपड़े की दुकान, शाहनवाज की कॉस्मेटिक की दुकान तथा अनवर की पंखे एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान आ गई। दुकानों में रखा कपड़ा, कॉस्मेटिक सामान, पंखे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है। आग लगने की जानकारी दमकल बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.