कटिहार, अक्टूबर 8 -- Katihar News: समेली, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत चल रहे तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन लाभुकों की काफी भीड़ रही। विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित 213 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सबसे अधिक 120 आवेदन शामिल हैं। वहीं 121 आवेदनों का निष्पादन किया गया। तीन दिनों में शिविर में कुल 366 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के 148, अंचल के 79, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के 45, वीबी ग्राम जी के 36, सामाजिक सुरक्षा के 26 और आपूर्ति विभाग के 22 आवेदन शामिल हैं। इसके अलावा बाल विकास परियोजना के 3, कृषि के 2, श्रम के 3 और विद्युत विभाग के 2 आवेदन प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- Buxar News: प्रखंड के सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों ...