Katihar News: तीन दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाया तो होगी कार्रवाई
कटिहार, जुलाई 3 -- Katihar News: बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओ राजू कुमार, अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार, अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साह, थाना अध्यक्ष उमेश कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नगर पंचायत की ओर से लगातार तीन दिनों तक माइकिंग कर अतिक्रमणकारियों को अंतिम अवसर दिया जाएगा। स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान न केवल आर्थिक दंड लगाया जाएगा, बल्कि सरकारी आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई और मुकदमा भी दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.