Katihar News: तिनपहिया साइकिल से शराब की खेप, दो बाइक पर भी तस्करी; छह गिरफ्तार
कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता । शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कटिहार मद्य निषेध टीम ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 19 लीटर चुलाई शराब और 36.790 लीटर विदेशी शराब, कुल 55.790 लीटर शराब बरामद की गई। तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक और एक बैटरी चालित तिनपहिया साइकिल भी जब्त की गई है।
पहली कार्रवाई मद्य निषेध टीम की पहली कार्रवाई आजमनगर थाना क्षेत्र के बौला में हुई। यहां टीम ने राजकुमार मंडल को बैटरी चालित तिनपहिया साइकिल से शराब ले जाते पकड़ा। उसके पास से 19 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। इसके बाद टीम ने बैगना ओवरब्रिज के पास 7.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की। वहीं मनसाही थाना क्षेत्र के बलवा टो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.