Katihar News: ड्रेनेज निर्माण से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, आक्रोश
कटिहार, सितम्बर 19 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। शहर के बरमसिया के पुराना पावर हाउस के पीछे स्थित वार्ड क्रमांक 9 के निवासी पिछले दो महीनों से नारकीय स्थिति में रहने को विवश हैं। बुडको द्वारा बड़े नाला के निर्माण कार्य से छोटे नाले का कनेक्शन अवरूद्ध होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। नालियों का बदबूदार पानी से मोहल्ले में सड़ांध की स्थिति ने लोगों का जीना दूभर हो गया है। सड़क पर गंदा पानी का जमाव होने से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय निवासी दीपक कुमार, नीरज कुमार, लक्ष्मी कुमारी, दुलारी देवी, गणेश सोनी आदि ने बताया कि नगर निगम की बैठक में बुडको के अधिकारी यह दावा करते हैं कि वार्ड नंबर 9 में कहीं पर कोई पानी जमा हुआ नहीं है लेकिन धरातल पर स्थिति इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.