Katihar News: ड्रेनेज निर्माण के बाद सड़क नहीं किया गया समतल, दुर्घटना की आशंका
कटिहार, जुलाई 7 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतनिधि नगर निगम क्षेत्र में बुडको द्वारा ड्रेनेज निर्माण का काम किया जा रहा है। अधिकांश स्थानों पर ड्रेनेज निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिन स्थानों पर नाला का निर्माण हो चुका है वहां तोड़ी गई और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत तथा समतलीकरण अब तक नहीं किया गया है। नगर निगम द्वारा इसको लेकर बुडको के अधिकारियों को नाला निर्माण होते ही सड़क को समतल तथा जिस हिस्से को तोड़ा गया है उसकी मरम्मत करने का निर्देश पूर्व में ही दिया गया है। बुडको द्वारा अब तक सड़क का समतलीकरण नहीं कराए जाने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। सदर अस्पताल से कालीबाड़ी मोड़ के बीच सड़क उबड़-खाबड़ होने के कारण कई बार बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। पैदल यात्रियों को भी खासकर रात के समय आवागमन करने में परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.