कटिहार, अगस्त 26 -- Katihar News: आजमनगर। थाना क्षेत्र के बघौरा पंचायत अंतर्गत बलतर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर आजमनगर पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से गांव के एक महिला के घर से 621 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस बाबत महिला तस्कर को आजमनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले आए। इस मौके पर बतौर मजिस्ट्रेट के रूप में अंचल अधिकारी अजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बताया जाता है कि आजमनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि थाना क्षेत्र के बल्टर गांव में गांजा तस्करी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। सूचना पाकर आजमनगर पुलिस दंडाधिकारी अजय कुमार सिंह के साथ बलतर गांव पहुंचे। जहां डॉग स्क्वायड की मदद से एक महिला के घर से 621 ग्राम गांजा बरामद कर उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर बुधवार के दिन उक्त महिला को न्यायिक हिरासत क...