Katihar News: डेढ़ दर्जन नहरों की सुधरेगी सेहत, विभाग को मिले 35 करोड़
कटिहार, सितम्बर 9 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। जिले की मृतप्राय नहरों का अब कायाकल्प होगा। इसको लेकर सिंचाई विभाग द्वारा 35 करोड़ का आवंटन किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर बरसात बाद नहरों की साफ-सफाई व गाद उड़ाही का काम किया जाएगा। जिले की तीन बड़ी नहर सहित अन्य छोटी डेढ़ दर्जन नहरों को जीवंत बनाया जाएगा। विभागीय जानकारी के मुताबिक हसनगंज नहर, कटिहार डिस्ट्रिब्यूटर और बैद्यनाथपुर नहर सहित फलका, डुमर और कोढ़ा स्थित नहरों की साफ-सफाई की जाएगी।
नहरों की मरम्मत गाद उड़ाही के अतिरिक्त नहर का हिस्सा जहां क्षतिग्रस्त है वहां मरम्मत कार्य कराया जाएगा। नहरों पर अतिक्रमण के कारण कई स्थानों पर नहर बांध पूरी तरह क्षतिग्रस्त स्थिति में है। गाद के कारण पानी नहीं ले पाता है। नहर में पानी छोड़े जाने के बाद भी बांध कमजोर होने के कारण पानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.