Katihar News: डेंटल चेकअप से 210 लोग हुए लाभान्वित
कटिहार, जुलाई 19 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता लायंस क्लब ऑफ कटिहार द्वारा आयोजित निःशुल्क डेंटल चेक से 210 लोग लाभान्वित हुए। यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष लायन लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है। डॉक्टर दिलीप कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ लोगों के दांतों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दिया। बताया कि दांत शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। ब्रश करने के सही तरीके से भी लोगों को अवगत कराया। प्रत्येक भोजन के बाद ब्रश अगर नहीं कर पाते हैं तो कम से कम सुबह और रात में अवश्य करें। मौके पर निरंजन कुमार, कुमार रवि, मनोज गुप्ता,दिलीप डोकानिया, गणेश प्रसाद चौरसिया आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: डेंटल चेकअप से 210 लोग हुए लाभान्वित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.