कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: समेली,एक संवाददाता। डूमर पंचायत के सभी 12 वार्डों में आयोजित विशेष शिविर में 200 से अधिक वृद्ध, दिव्यांग एवं असहाय लोगों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। मुखिया मनीष ठाकुर की पहल पर आयोजित इस शिविर में लाभार्थियों को व्हीलचेयर, कमर बेल्ट और घुटना बेल्ट उपलब्ध कराया गया। मुखिया ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत में 1000 वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम में उपमुखिया हीरा देवी, वार्ड सदस्य छोटन राय, शंभू ठाकुर, विजय मंडल, शंकर मंडल, विपिन मंडल, मोतीलाल साहनी, सुभाष यादव, मनोहर आलम, समाजसेवी सुमन चौधरी आदि मौजूद थे। यह ...