कटिहार, अगस्त 25 -- Katihar News: समेली,एक संवाददाता। मद्यनिषेध अभियान के तहत पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में नशे के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने डूमर आदिवासी बस्ती में छापेमारी में करीब 800 लीटर कच्चा मावा नष्ट किया गया, जबकि 65 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, शराब निर्माण में शामिल लोगों ने कच्चे मावे को बड़े-बड़े जार में भरकर जमीन में गड्ढा खोदकर छिपा रखा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जमीन के अंदर गड्ढे में छिपाकर रखे जार से कच्चा मावा बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट किया। वहीं, मौके से 65 लीटर देशी चुलाई शराब भी बरामद की गई। यह भी पढ़ें- अमीनाबाद में छापेमारी, 500 लीटर कच्चा मावा नष्ट, 75 लीटर देशी शराब बरामद पुलिस की भनक लगते ही अवैध शराब निर्माण में शामिल लोग मौक...