Katihar News: डूबने से युवक की मौत
कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: मनसाही,एक संवाददाता थाना क्षेत्र के चित्तौड़िया कौआबाड़ी गांव में एक युवक की कोसी नदी के धार में डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कौआबाड़ी निवासी नारायण टुडू (39) गुरुवार की सुबह 10 बजे मछली मारने के लिए कोसी नदी धार के पास गया था और जब वह दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के क्रम में ही शाम में उनका शव कोसी नदी धार में बहते हुए नजर आया। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकला और घटना की सूचना मनसाही पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर स्थान भेज दिया। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकारी प्रावधानों के अनुसार प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.