कटिहार, जुलाई 31 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता डीएस कॉलेज में पूर्णिया विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ स्वामी नंदन ने बताया कि दूसरे दिन बालक युगल वर्ग में डीएस कॉलेज की जोड़ी विशाल सिंह एवं आयुष कुमार विजेता बनी जबकि डीएस कॉलेज के ही मयंक कुमार एवं देव कुमार उपविजेता रहे। बालिका युगल वर्ग में डीएस कॉलेज की ही स्मृति प्रिया एवं प्रीति कुमारी ने खिताब अपने नाम किया। पूर्णिया महिला कॉलेज पूर्णिया की अन्नु कुमारी एवं अंशु कुमारी की जोड़ी उपविजेता रही। बालिका एकल वर्ग में डीएस कॉलेज की स्मृति प्रिया ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्रीति कुमारी ने उपविजेता का पुरस्कार अपने नाम किया। बालक एकल वर्ग में बी डी ...