Katihar News: डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 98.73 प्रतिशत रही उपस्थिति
कटिहार, जुलाई 24 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में डीएलएड (फेस-टू-फेस) सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हुई। जिला शिक्षा विभाग की ओर से की गई सख्त तैयारी और केंद्राधीक्षकों को दिए गए दिशा-निर्देशों का असर पहले दिन ही देखने को मिला। जिले के दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में दोनों केंद्रों पर कुल 474 परीक्षार्थी आवंटित थे। इनमें 468 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि छह अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में 98.73 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- नकलमुक्त वातावरण में शुरू हुई डीएलएड की परीक्षा आदर्श उच्च ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.