Katihar News: डीएम के निर्देश पर बीडीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण
कटिहार, अक्टूबर 14 -- Katihar News: आजमनगर एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर बुधवार को आजमनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के बघौड़ा पंचायत अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 027 एवं 262 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों की व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई की कमी सामने आई। प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया अभियान स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। केंद्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका को दिए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों को प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.