कटिहार, अगस्त 26 -- Katihar News: मनिहारी नि स। सावन पूर्णिमा के अवसर पर शिवभक्तों की मनिहारी में उमड़ने वाली भीड़ तथा विद्यार्थी सहयोग शिविर में मंगलवार को भाग लेने जिलाधिकारी आशुतोष दि्वेदी, पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के साथ मनिहारी पहुंचे। डीएम ने आईटीआई कालेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर में शामिल हुए। सहयोग शिविर के बाद दोनों अधिकारी मनिहारी गंगा तट पहुंच शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिये। डीएम ने सावन पूर्णिमा के अवसर पर जुटने वाले शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सावन पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों की भीड़ जुटती है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन सतर्क है,सजग है तथा संवेदनशील है। गंगा घाट पर प्रशासनिक स्तर पर चार चौबंद व्यवस्था किया गया है। डीएम ने सुरक्षित और ...