Katihar News: डायन का आरोप लगाकर किया जानलेवा हमला, दो गंभीर लोग रेफर
कटिहार, जुलाई 15 -- Katihar News: फलका।एक संवाददाता पोठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में अंधविश्वास और आपसी विवाद का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां डायन होने का आरोप लगाकर स्थानीय महिला और उनके परिजनों पर पड़ोस के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे व तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी जख्मियों को आनन-फानन में परिजनों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।इस घटना के बाद पीड़िता ने आरोपी पक्ष के 20 नामजद लोगों के विरुद्ध पोठिया थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.