कटिहार, जुलाई 30 -- Katihar News: ठेहुना भर पानी में मिली युवक की लाश डूबकर मौत या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर कटिहार, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रमा चौक के समीप धान के खेत के पास बने एक गड्ढे में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों का कहना परिजनों ने पानी में डूबने से मौत की बात कही है, लेकिन घटनास्थल पर महज ठेहुना भर पानी होने के कारण पुलिस भी मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच में जुट गई है। अब मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। मृतक की पहचान चंद्रमा चौक टोला निवासी अनिल उरांव (23) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक के परिवार का हाल मृतक के भाई ...