Katihar News: ट्रैक्टर ट्रॉली में हवा भरने के दौरान टायर फटा, गैराज कर्मी जख्मी
कटिहार, सितम्बर 2 -- Katihar News: फलका,एक संवाददाता। फलका बाजार स्थित एक गैराज में बुधवार की सुबह करीब दस बजे एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर की ट्रॉली में हवा भरने के दौरान अचानक टायर ब्लास्ट कर गया। इस घटना में हवा भर रहा गैराज कर्मी युवक मोरसंडा गांव निवासी गुलशन कुमार ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि गुलशन कुमार ठाकुर फलका बाजार स्थित अपने जीजा गुड्डू कुमार के बाइक गैरेज में काम करता था। बुधवार सुबह वह एक ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भर रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ टायर फट गया।धमाका यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : ट्रैक्टर ट्रॉली में हवा भरने के दौरान टायर फटा, गैरेज कर्मी गंभीर रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.