Katihar News: ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से जख्मी
कटिहार, सितम्बर 19 -- Katihar News: आजमनगर। आजमनगर-कुमेदपुर रेलखंड पर कमलपुर व सिंहपुर के बीच डेमो ट्रेन से गिर जाने से 30 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों द्वारा जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शैलेंद्र शेखर ने बताया कि घायल व्यक्ति बारसोई स्थित चौंदी गांव निवासी मोहम्मद आरिफ है। बेहतर इलाज के लिए जख्मी को रेफर कर दिया गया। जख्मी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.