Katihar News: ट्रेन से कट कर युवक की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
कटिहार, अगस्त 9 -- Katihar News: मनसाही, एक संवाददाता। कटिहार -मनिहारी रेल खंड के मनसाही रेलवे स्टेशन के रेल पटरी पर शनिवार की सुबह एक व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद रेल पुलिस शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक पहचान झारखंड साहेबगंज के रहने वाले राम बच्चन ठाकुर (46) के रूप में हुई। आशंका व्यक्त की जा रही कि शनिवार की सुबह 06:45 बजे कटिहार से मनिहारी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से गिर कर कटने से उसकी मौत हो गयी है। मृतक व्यक्ति का शव रेलवे पटरी पर दो टुकड़ों में बटी हुई थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा रेल पुलिस को दी गई रेलवे पुलिस मनसाही स्टेशन पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद मनसाही स्टेशन पर शव को देखने के लिये लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.