Katihar News: ट्रेन में अचानक आया स्ट्रोक, आरपीएफ की तत्परता से बची यात्री की जान
कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता। कटिहार रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ट्रेन में सफर कर रहे करीब 50 वर्षीय यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरातफरी मच गई। यात्री को स्ट्रोक आने की सूचना मिलते ही आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने बिना देर किए मोर्चा संभाला और उसे सीपीआर देकर प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराई। आरपीएफ कर्मियों की तत्परता से यात्री को समय रहते सदर अस्पताल पहुंचाया जा सका। आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 13159 कोलकाता- जोगबनी एक्सप्रेस के कटिहार स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंचने के बाद यात्री तेजन मंडल, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी मालदह, की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर रहे थे। यात्री को स्ट्रोक आने की जानकारी मिलते ही तत्काल वाणिज्यिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.