कटिहार, सितम्बर 5 -- Katihar News: आजमनगर। आजमनगर से सालमारी जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति इन दिनों बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार को राघौल गांव निवासी युवक नफीस आलम बाइक से सालमारी जा रहे थे। इसी बीच महानंदा बांध पर चंडी काली स्थान के निकट जर्जर सड़क के कारण बाइक और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। घटना में टोटो के परखचे उड़ गए। घटना में बाइक सवार नफीस आलम जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर आजमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जख्मी को हायर सेंटर रेफर कर दिय...