Katihar News: टीआरई शिक्षकों का डिजिटल नहीं, अब दस्तावेजी आधार भी होगा मजबूत
कटिहार, अगस्त 27 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कटिहार जिले में टीआरई-1, टीआरई-2 और टीआरई-3 के माध्यम से नियुक्त हजारों विद्यालय अध्यापकों की सेवा संबंधी जानकारी अब एक व्यवस्थित अभिलेख में सुरक्षित होगी। शिक्षा विभाग ने सभी टीआरई शिक्षकों की मूल सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) तैयार करने तथा पूर्व में बनी सेवा पुस्तिकाओं को अद्यतन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल से नियुक्ति, वेतन वृद्धि, सेवा सत्यापन, अवकाश, स्थानांतरण, पदस्थापन और अन्य सेवा संबंधी सभी विवरण एक ही दस्तावेज में दर्ज रहेंगे, जिससे भविष्य में प्रशासनिक और वित्तीय प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी एवं सरल बन सकेंगी। जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से इस संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, चिन्हित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.