Katihar News: झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस से राहत
कटिहार, अगस्त 4 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में सोमवार को मानसून की मेहरबानी से पूरी तरह तरबतर हो गया। अहले सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर करीब दो बजे से तीन बजे तक हुई झमाझम वर्षा ने मौसम का मिजाज बदल दिया। कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली, हालांकि तेज बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव हो गया। बारिश से बचने के लिए राहगीरों और बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों को दुकानों और शेड का सहारा लेना पड़ा। वहीं खेतों में नमी लौटने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कटिहार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर हल्की बारिश के साथ बादलों की आवाजाही बनी रही। करीब 4 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि आर्द्रता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.