Katihar News: झमाझम बारिश से खेतों को संजीवनी तो जलजमाव का भी खतरा
कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। अगस्त के अंतिम सप्ताह में मानसून ने एक बार फिर कटिहार की ओर रुख कर लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार से अगले पांच दिनों तक जिले में रुक-रुक कर झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना है। यह बारिश एक ओर भीषण उमस और गर्मी से लोगों को राहत देगी, वहीं किसानों के लिए उम्मीद और चिंता दोनों साथ लेकर आएगी। धान की फसल को नई जान मिलने की उम्मीद है, लेकिन मक्का, सब्जी और दलहनी फसलों वाले इलाकों में जलजमाव का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में मौसम के हर बदलाव पर नजर रखना किसानों के लिए बेहद जरूरी होगा। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर रात तक जिले के विभिन्न भागों में करीब 8.4 मिमी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल 40 प्रतिशत आर्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.