Katihar News: झमाझम बारिश से खिल उठे कटिहार के खेत, धान की फसल में लौटी नई जान
कटिहार, सितम्बर 2 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। बुधवार की अहले सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश ने कई दिनों से उमस और बिखरी-बिखरी वर्षा से जूझ रहे जिले के खेतों को नई जिंदगी दे दी। धान के खेतों में पानी भरने लगा है और किसानों के चेहरों पर लंबे इंतजार के बाद फिर से मुस्कान लौट आई है। गांवों में बारिश की बूंदें सिर्फ धरती की प्यास नहीं बुझा रहीं, बल्कि बेहतर पैदावार की उम्मीदों को भी सींच रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में पूरे दिन रुक-रुक कर मध्यम बारिश का दौर बना रहा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि दोपहर में तापमान 27 डिग्री और महसूस होने वाला तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 12 से 26 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। बुधवार को लगभग 14 मिमी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.