Katihar News: जेल से छूटे संदिग्धों पर पुलिस की नजर, थाने में लगानी होगी हाजिरी
कटिहार, सितम्बर 27 -- Katihar News: बरारी। अपराध पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बरारी पुलिस ने जेल से रिहा होने वाले तथा जमानत पर बाहर आने वाले संदिग्ध एवं शातिर अपराधियों की निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऐसे लोगों को नियमित रूप से संबंधित थाने में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है। बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में जेल से रिहा होने वाले और जमानत पर बाहर आने वाले संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाने में हाजिरी लगाने की व्यवस्था का उद्देश्य ऐसे लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखना है, ताकि वे दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं हों और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.