Katihar News: जुलाई में मानसून रहा कमजोर, सामान्य से 39 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
कटिहार, अगस्त 3 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। सावन के पहले महीने में मानसून की रफ्तार कटिहार जिले में उम्मीद के अनुरूप नहीं रही। जुलाई माह में सामान्य वर्षापात की तुलना में केवल 61.12 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई। यानी जिले में सामान्य से करीब 39 प्रतिशत कम वर्षा हुई। जिला कृषि कार्यालय के प्रखंडवार दैनिक वर्षापात प्रतिवेदन के अनुसार 31 जुलाई तक जिले में सामान्य वर्षापात 349.20 मिमी होना चाहिए था, जबकि वास्तविक औसत वर्षापात केवल 213.44 मिमी ही दर्ज किया गया। ऐसे में धान समेत खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले में जुलाई के दौरान कुल 3415.10 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि प्रति प्रखंड औसत वर्षापात 213.44 मिमी रहा। कई दिनों तक बारिश नहीं होने से खेतों में नमी की कमी बनी रही, जबकि कुछ दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.