Katihar News: जीविका समूह की दीदीयां पंचायत में चलाएगी मिल्क पार्लर
कटिहार, जुलाई 15 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि जीविका समूह से जुड़ी दीदी अब मिल्क पार्लर भी चलाएगी l जीविका द्वारा इसको लेकर सुधा डेयरी के माध्यम से सभी पंचायत में एक एक जीविका बिक्री केंद्र खोला जाएगा l जीविका के डीपीएम इंद्रशेखर इंदु ने बताया कि 19 जुलाई से इसको लेकर आवेदन लिया जाएगा l जिले के सभी 231 पंचायत में एक-एक मिल्क पार्लर खोला जाएगा। एक पंचायत से एक से अधिक आवेदन मिलने पर लॉटरी सिस्टम से मिल्क पार्लर संचालित करने को लेकर एक जीविका दीदी का चयन किया जाएगा l इसके लिए सम्बन्धित जीविका दीदी को 70 वर्ग फुट का कमरा लीज, भाड़े या निजी होना जरूरी है l 75 हजार की लागत से बिक्री केंद्र खुलेगा l इसमें जीविका द्वारा 60 हजार रुपये का सहयोग किया जाएगा l यह राशि लोन के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा l 15 हजार जीविका दीदी को शुरुआती दौर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.