कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा जैन विधि से सामूहिक जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत कुमार ने कहा समूह में जन्मदिन मनाना सौभाग्य की बात होती है। उन्होंने जन्मदिन पर विशेष संकल्प लेने की आवश्यकता जताई।संकल्प से बहुत कुछ बदलाव लाए जा सकता है, विकास किया जा सकता है। यह केवल आयोजन ही नहीं अपितु स्वयं की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करना है। मनीष नाहटा ने बताया कि 11व्यक्तियों का जैन संस्कार विधि से सामूहिक जन्मदिन मनाया गया। संस्कारक वीरेंद्र संचेती ने विविध मंत्रों से विधि को पूर्ण किया। राहुल सुराणा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जीवन में विकास के लिए संकल्प करना है जरूरी प्रायोजक तेजकरण जी नरेंद्र कुमार जी संचेती परिवार ने ...