Katihar News: जीवन निर्माण की पाठशाला है ज्ञानशाला
कटिहार, अगस्त 31 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। जैन अतिथि भवन में ज्ञानशाला दिवस का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री प्रशांत कुमार ने कहा कि ज्ञानशाला के प्रति आकर्षण अपने आप में सुखद संकेत है। जो ज्ञानशाला आते हैं उन्हें अच्छा जीवन जीने के लिए चिंतन करना चाहिए। ज्ञानशाला में जीवन का निर्माण होता है। माता-पिता के जागरूक रहने पर बच्चों का भविष्य अच्छा बनता है। ज्ञानशाला जीवन निर्माण की पाठशाला है। अच्छी बातें, अच्छी आदतें सीखने का माध्यम है ज्ञानशाला। घर का माहौल धार्मिक वातावरण जैसा होता है तो बच्चों पर उसका असर दिखाई पड़ता है। बच्चे हर बात को शीघ्र ग्रहण करते हैं। बच्चों को संस्कारित करने के लिए जरूरी है कि अभिभावक भी अपना जीवन संस्कारवान बनावें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जीवन निर्माण की पाठशाला है ज्ञानशाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.