कटिहार, सितम्बर 23 -- Katihar News: मनिहारी नि स। नगर सहित बघार पंचायत के मेदिनीपुर गांव के जीआर राशि से वंचित बाढ़ पीड़ित महिलाओ ने मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव से उनके आवास पर मिलकर जीआर राशि दिलाने का मांग किया । मुख्य पार्षद ने महिलाओ की समस्या को सुनकर सम्बंधित अधिकारियो से बात कर जीआर से वंचित परिवार को लाभ दिलाने का मांग किया । मुख्य पार्षद ने बताया कि सरकार द्वारा पहले फेज मे सात हजार रूपया जीआर राशि पिड़ित परिवार के खाते मे भेजा गया था । बहुत परिवार जीआर से वंचित रह गए हैं । सभी वंचित परिवार के लोगो को आपदा विभाग का पोर्टल खुलते ही जीआर राशि मिल जाएगा । लाखो यादव ने यह भी बताया कि चार दिनो से लगातार नगर के अलग अलग वार्डो मे सुखा राशन का झोला पैक कराकर वितरण किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...