Katihar News: जिले में संध्या चौपाल को प्रभावी बनाने की पहल
कटिहार, अक्टूबर 13 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अब संध्या चौपाल का दायरा बढ़ाया जाएगा। यह चौपाल केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि हर सप्ताह एक निर्धारित विभाग इसकी अगुवाई करेगा। सभी संबंधित विभाग पंचायत स्तर पर अपनी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देने के साथ लाभुकों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करेंगे। मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित अंतरविभागीय समन्वय बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए गए। बलरामपुर पायलट प्रोजेक्ट और पिछले तीन महीनों में आयोजित संध्या चौपालों के अनुभवों की समीक्षा करते हुए अल्पकालिक परिचालन लक्ष्य तय करने और दीर्घकालिक सेवा मानकों को हासिल करने के लिए समन्वित कार्ययोजना बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.