कटिहार, अक्टूबर 8 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद निर्वाचक सूची में छूटे मतदाताओं और पहली बार पात्र हुए युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए जिले में एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। सत्यापन में अर्हता पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति का प्रपत्र-6 के माध्यम से निर्वाचक सूची में अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के आदेश के आलोक में शुरू होने वाले इस अभियान का उद्देश्य एसआईआर के बाद मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों तथा नए युवा मतदाताओं को सूची में शामिल करना है। इसके लिए बीएलओ विशेष गहन पुनरीक्षण से पहले की निर्वाचक सूची और वर्तमान निर्वाचक सूची का मि...