कटिहार, जुलाई 14 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में संचालित निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था अब प्रशासन की कड़ी निगरानी में होगी। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर सभी निजी स्कूलों एवं कोचिंग संस्थानों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा। हाल के दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में शैक्षणिक संस्थानों में हुई दुर्घटनाओं और अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है।

जिला प्रशासन की कार्रवाइयाँ जिला प्रशासन के निर्देश के बाद सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जांच अभियान चलाने के लिए कहा गया है। इसके लिए प्रत्येक अनुमंडल में जिला शिक्षा विभाग, भवन प्रमंडल और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त ट...