कटिहार, अगस्त 30 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा के लिए छह ई चार्जिंग स्टेशन खोला जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने स्थान चिह्नित करते हुए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है।

ई चार्जिंग स्टेशन स्थान जिला परिवहन पदाधिकारी डेजी रानी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में तीन, कटिहार-पूर्णिया सड़क मार्ग पर दलन के समीप एक तथा कोढ़ा में एनएच 31 के किनारे दो स्थानों पर ई चार्जिंग स्टेशन खोला जाएगा। जिले को आठ ई चार्जिंग स्टेशन का लक्ष्य दिया गया था। तत्काल छह का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था।

प्रस्ताव की स्वीकृति प्रस्ताव को स्वीकृति देने के साथ वरीय अधिकारी तथा संबंधित कंपनी की टीम स्थल निरीक्षण करेगी। हलांकि ई चार्जिंग स्टेशन खुलने में अभी दो महीने से अधिक का वक्त लगेगा। लेकिन इसको लेकर प्रक्रिया श...