कटिहार, अक्टूबर 14 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में अक्टूबर के मध्य में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो रही है, लेकिन धूप और उमस किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। सुबह से आसमान साफ रहने के कारण धूप का असर महसूस हो रहा है। खेतों में दिनभर मेहनत कर फसल तैयार करने वाले किसानों के सामने अब उपज को सुरक्षित घर तक पहुंचाने की चुनौती है। एक ओर कटाई में तेजी लाने की जरूरत है, तो दूसरी ओर चिपचिपी गर्मी में घंटों खेतों में काम करना आसान नहीं है। ऐसे में किसानों के लिए मौसम की जानकारी के साथ फसल की परिपक्वता और सुरक्षित भंडारण पर ध्यान देना जरूरी हो गया है। तापमान 27 डिग्री, गर्मी का एहसास 32 डिग्री जैसा यह भी पढ़ें- Katihar News: अक्टूबर में भी उमस का सितम, 32 डिग्री तक पहुंचेगा पाराकटिहार में मौसम ...