कटिहार, अक्टूबर 16 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में बिना प्रस्वीकृति संचालित हो रहे 60 निजी विद्यालयों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभागीय निर्देश और निर्धारित समय-सीमा के बावजूद इन विद्यालयों ने ई-संबंधन पोर्टल पर प्रस्वीकृति के लिए आवेदन नहीं किया। अब प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने संबंधित विद्यालयों से 15 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं देने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के तहत निजी विद्यालयों को सक्षम प्राधिकार से प्रस्वीकृति प्रमाणपत्र प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके बावजूद आवेदन नहीं करने वाले विद्यालयों को विभाग ने चिह्नित किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के आधार पर तैयार सूची और यू-डायस पोर्टल पर उ...