कटिहार, अक्टूबर 10 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले के 3 लाख 1 हजार 768 पेंशनधारियों के बैंक खातों में सितंबर महीने की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि अंतरित की गई। शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पेंशन की राशि भेजी। इसके तहत जिले के पेंशनधारियों के खातों में कुल 34 करोड़ 48 लाख 44 हजार 600 रुपये हस्तांतरित किए गए। पेंशन राशि मिलने से वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक सहारा मिलेगा। इस अवसर पर कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला मुख्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मुख्यमंत्री के संदेश और पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम का वेबकास्टिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में करीब 25 से 30 पेंशनधारी शामिल हुए। जिला प्रशास...