कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के 23 चयनित पीएम श्री विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती देने की दिशा में व्यापक पहल शुरू हो गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य स्तर से निर्धारित सात प्रमुख योजनाओं एवं गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को मध्य विद्यालय, मिरचाईबाड़ी के सभागार में एक दिवसीय समीक्षात्मक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सभी पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, संबद्ध विद्यालयों के प्रधान एवं आईसीटी इंस्ट्रक्टर शामिल हुए। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) पंकज कुमार ने राज्य कार्यालय के निर्देशों से सभी विद्यालय प्रधानों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्...