Katihar News: जिले के 22 पीएमश्री विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू
कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । स्कूल की बेटियां अब किताबों की पढ़ाई के साथ मुश्किल परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा का हुनर भी सीखेंगी। जिले के 22 पीएमश्री विद्यालयों में छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू किया गया है। प्रशिक्षकों ने आवंटित विद्यालयों में योगदान देकर छात्राओं को कराटे एवं आत्मरक्षा की तकनीक सिखानी शुरू कर दी है। प्रत्येक विद्यालय में कम से कम 50 छात्राओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। इस हिसाब से जिले की एक हजार से अधिक छात्राएं इस विशेष प्रशिक्षण से जुड़ेंगी। राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर प्रशिक्षण के संचालन के लिए जिला स्तर से प्रशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। खास बात यह है कि प्रशिक्षण महज कुछ दिनों की गतिविधि बनकर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.