कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: कोढ़ा। प्रखंड क्षेत्र में जिउतिया पर्व को लेकर गेड़ाबाड़ी, खेरिया और कोलासी बाजार में दिनभर काफी चहल-पहल देखी गई। पर्व की खरीदारी के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे, जिसके कारण बाजार में भीड़ बढ़ गई। शाम के समय वाहनों की संख्या बढ़ने से कोलासी बाजार में अचानक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।बाजार के मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े होने तथा बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों की भीड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। जाम में छोटे-बड़े वाहनों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।जाम की सूचना मिलते ही कोलासी पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। प्रशासन के प्रयास स...