Katihar News: जल और हरियाली बचाने के लिए पंचायतों तक पहुंचेगा जागरूकता अभियान
कटिहार, नवम्बर 3 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की पहल केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे जनभागीदारी के जरिए जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। पानी की बर्बादी रोकने, वर्षा जल संचयन अपनाने, तालाब-पोखरों को सुरक्षित रखने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल के लिए पंचायत स्तर तक लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक संगठनों में गोष्ठियों, परिचर्चाओं और विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन होगा। मंगलवार को नवंबर माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित जल-जीवन-हरियाली दिवस पर जिला प्रशासन ने इस दिशा में सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया। जिला प्रशासन एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विषय 'जल-जीवन-हरियाली : जन जागरूकता से सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.