कटिहार, जुलाई 10 -- Katihar News: कदवा, एक संवाददाता सोनैली-कुम्हड़ी मुख्य पीडब्ल्यूडी पथ के सोनैली रेलवे स्टेशन के निकट बुद्धू चौक पर काफी जल जमाव होने के कारण जाम लगने से टोटो पलट गया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाबत जानकारी देते हुए जेडीयू जिला महासचिव मिट्ठू साह उर्फ श्रवण साह ने बताया कि रात के लगभग 9 बजे सकिल रहमान नामक एक व्यक्ति टोटो रिजर्व कर टीन लेकर सिंगलपुर होते झौआ के तरफ जा रहा था जैसे ही टोटो चालक बुद्धू चौक पर पहुंचा तो वहां जलजमाव के साथ-साथ काफी जाम लगा हुआ था। जाम से निकलने के क्रम सड़क के गड्ढे में जाने से टोटो पलट गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: नाली निर्माण नहीं होने से गली में सालों से हो रहा जलभराव जिसमें टोटो चालक दुलाल महतो व टोटो सवार सकिल रहमान दोनों घायल हो गया। तभी आस पास के लोगों ने मदद कर ...