Katihar News: जलकर व मखाना महाल का कराया गया सर्वे
कटिहार, अक्टूबर 15 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के विभिन्न अंचलों में स्थित जलकर व मखाना महाल का सर्वे कार्य कराया गया। संबंधित अंचलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने अंचल क्षेत्र के जलकर व मखाना महाल की वर्तमान स्थिति से संबंधित रिपोर्ट अपर समाहर्ता को सौंपी गई है। सर्वे रिपोर्ट की कॉपी जिला मत्स्य पदाधिकारी को भी प्रेषित की जाएगी। अपर समाहर्ता डा. विनोद कुमार ने बताया कि मुख्यालय स्तर से मिले निर्देश पर जलकरों की स्थिति को लेकर सर्वे कराया गया। इसमें अगर कहीं जलकर अतिक्रमण का शिकार है या किसी कारणवश मछली पालन व मखाना की खेती नहीं हो पाने की जानकारी रिपोर्ट के आधार पर मिलती है तो इसको लेकर कार्रवाई भी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जलकर का राजस्व जमा न करने पर बंदोबस्ती रद्द करने की चेतावनी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.