कटिहार, जुलाई 8 -- Katihar News: समेली ,एक संवाददाता मध्य विद्यालय चकला खैरा परिसर में जल जीवन हरियाली पखवाड़ा के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक विभूति भूषण ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से पीपल, अशोक, लीची, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर शिक्षक अचल, पारस, श्रवण, प्रीतेश, सिंटू, प्रीति, राजीव, सुमित, अनीता, कविता, शालिनी, भारती सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Siwan News इको क्लब के बच्चों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश यह भी पढ़ें- Katihar News: छोटी खबर-मध्य विद्यालय चकला खैरा में प्रथम त्रैमासिक परीक्षा शुरू यह भी...