कटिहार, जुलाई 31 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से निर्मित कई सामुदायिक भवन आज बदहाली का शिकार हैं। रखरखाव के अभाव में ये भवन जर्जर हो चुके हैं, जिससे इनके ध्वस्त होने का खतरा बना हुआ है। सबसे चिंताजनक स्थिति कालसर पंचायत के रामपुरकोशपाली तिनगछिया गांव के वार्ड संख्या 04 स्थित सामुदायिक भवन की है, जहां बगल में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है। प्रतिदिन यहां बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे पहुंचते हैं। ऐसे में भवन की जर्जर स्थिति को लेकर अभिभावकों एवं ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीण दीपक पटेल, पवन मंडल, गोबिंद मंडल, मनीष मंडल, धनश्याम परिहार, प्रकाश मंडल, लक्ष्मी मंडल, चंदन कुमार, रंजीत कुमार मंडल, घनश्याम परिहार, राजेन्द्र मंडल, नत्थू मंडल, लिखिचन्द उरांव, उपेंद्र उरांव तथा अर्जुन परिह...